फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काउंसिलिंग में 215 शिक्षकों को मिले विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। 69 हजार शिक्षक भर्ती के तहत तीसरे दिन गुरुवार को 215 शिक्षकों ने डायट पर काउंसिलिंग कराई। हाईवे के पास वाले विद्यालय को लेकर शिक्षक काफी परेशान दिखे। शुक्रवार को भी काउंसिलिंग जारी रहेगी।
विज्ञापन

69 हजार शिक्षक भर्ती के तहत चयनित शिक्षकों को पांच दिसंबर को नियुक्ति पत्र मिल चुका है। अब विद्यालय आवंटन के लिए काउंसिलिंग कराई जा रही है। गुरुवार को 289 शिक्षकों को अपना विद्यालय लेने के लिए बुलाया गया था। सुबह 10 बजे काउंसिलिंग शुरू हुई।
शाम पांच बजे तक 215 शिक्षकों ने डायट पर पहुंचकर काउंसिलिंग कराई। बीएसए अजीत कुमार ने बताया, अभी दो दिन और काउंसिलिंग चलेगी। इस दौरान शिक्षक एनएच 24 के किनारे पड़ने वाले स्कूलों में तैनाती पाने को काफी इच्छुक दिखे।
विज्ञापन

पोर्टल पर इन विद्यालयों का विकल्प ही नहीं बचा था। गुरुवार को सिधौली, खैराबाद, कसमंडा व गोंदलामऊ विकासखंड के विद्यालय फुल हो चुके थे। इसकी वजह से शिक्षक अन्य विकासखंड़ों के स्कूलों का विकल्प देकर विद्यालय चुना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें