फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिश्रिख में रेलवे ट्रैक मैन की गला काटकर हत्या

विज्ञापन
मिश्रिख में जाम लगाते मृतक के परिजन। - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
मिश्रिख (सीतापुर)। उधार दिए चार लाख रुपये वापस मांगने पर बुधवार रात रेलवे के ट्रैक मैन की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे आलाकत्ल के साथ दबोच लिया। उधर, पोस्टमार्टम के बाद परिवार के लोगों ने शव को सीतापुर-मिश्रिख मार्ग पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी समेत कुछ और मांगों को लेकर करीब दो घंटे तक मार्ग जाम रखा, इससे अफरातफरी मच गई। हंगामा बढ़ता देख एएसपी, एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर गुस्साए लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खत्म कराया। इस दौरान सड़क पर लंबा जाम लगा रहा।
विज्ञापन

मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के दौलतपुर मजरा हुमायूंपुर गांव निवासी गोविंद (30) पुत्र रामस्वरूप रेलवे विभाग में ट्रैक मैन था। गुरुवार सुबह गांव के बाहर एक बाग के करीब उसका शव पड़ा मिला। उसका गला धारदार हथियार से कटा हुआ था। उसकी पत्नी संगीता ने बताया कि गांव के ही हेमेंद्र ने उसके पति से चार लाख रुपये कुछ माह पूर्व लिए थे। पति उससे रुपये मांग रहे थे। इस पर आरोपी हेमेंद्र उसके पति को बुलाकर साथ ले गया था। उसके बाद पति का शव मिला है।
इसकी खबर पाकर इंस्पेक्टर मनोज कुमार यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पत्नी की तहरीर के आधार पर हेमेंद्र को गिरफ्तार कर आलाकत्ल भी बरामद कर लिया। लेकिन दोपहर बाद मामले में नया मोड़ आ गया। पोस्टमार्टम के बाद जब शव पहुंचा तो परिवार के लोगों ने सैकड़ों ग्रामीणों के साथ मिलकर सीतापुर-मिश्रिख मार्ग पर हुमायूंपुर के पास शव रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

प्रदर्शन करते हुए यह लोग इस मामले में अन्य लोगों के लिप्त होने का आरोप लगा मुकदमे में नाम बढ़ाने व पकड़े गए एक अन्य संदिग्ध को छोड़ने की मांग करने लगे। मामला तूल पकड़ता देख एएसपी साउथ एनपी सिंह, एसडीएम मिश्रिख व सदर, सीओ मिश्रिख, रामकोट, मछरेहटा, पिसावां समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस अफसरों के आश्वासन के बाद लोग माने। करीब दो घंटे बाद शव हटाया गया। इसके बाद जाम खत्म हुआ। एएसपी ने मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।
पुलिस की मौजूदगी में आज होगी अंत्येष्टि
परिवार के लोग शव को सड़क से हटाकर अंतिम संस्कार के लिए लेकर गए, लेकिन अंधेरा होने की वजह हिंदू परंपरा के अनुसार शव की अंत्येष्टि नहीं की। हालात पर नजर रखने के लिए फिलहाल गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। शुक्रवार को पुलिस की मौजूदगी में शव की अंत्येष्टि होगी।
आरोपी को खुद ही सजा देने पर अड़े थे लोग
कोतवाल मनोज यादव का कहना है कि तहरीर मिलते ही मामले में केस दर्जकर आरोपी को आलाकत्ल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया था। परिवार के लोग मांग कर रहे थे, मुल्जिम उन्हें दे दो, वही सजा देंगे। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें