फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज भी मेदपुर गांव में नहीं पहुंची बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
मेदपुर गांव में नहीं पहुंची बिजली
विज्ञापन

छह माह पूर्व आए थे पोल
संदना(सीतापुर)। विकास खंड इलाके के मेदपुर सहोली में छह माह पूर्व बिजली के खंभे पहुंचे तो गांव वाले खुशी से झूम उठे। भले ही गांव में बिजली न पहुंची हो लेकिन लोगों को लगा कि अब वर्षों पुरानी मुराद पूरी हो जाएगी और अपना गांव भी रोशन होगा लेकिन अब तक न तो तार खींचे जा सके और न ही ट्रांसफॉर्मर।
विज्ञापन

मेदपुर सहोली का विद्युतीकरण में चयन हुआ था। चयन के बाद करीब 6 माह पूर्व पूर्ववर्ती सरकार में विद्युत पोल आए थे। गांव में विद्युत पोल तो खड़े हुए हैं लेकिन उन पर अभी तक तार नहीं खींचे जा सके हैं। यही नहीं ट्रांसफॉर्मर भी नहीं रखा जा सका है। इससे गांव का विद्युतीकरण नहीं हो पाया है। यह कार्य अधूरा पड़ा है। इससे लोगों में मायूसी छाई है। ग्रामीणों का कहना है कि यहां की ग्राम प्रधान राजेश्वरी से उम्मीद थी कि गांव में बिजली लाकर विकास कराएंगी। लेकिन बिजली न पहुंचने से लोग मायूस हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान को इसे लेकर कोई दिलचस्पी नहीं ले रही हैं। जिस कारण कार्य अधर में लटका हुआ है। जिसका खामियाजा गांव के लोगों भुगतना पड़ रहा है। ग्रामीण सुरेंद्र प्रताप, राजकुमार, राम औतार, शिवराम, बालकराम, मुन्नीलाल, रतनलाल आदि ने प्रशासन से गांव का विद्युतीकरण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें