फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राफ्ट आउट बच्चों का जुलाई में होगा दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रॉफ्ट आउट बच्चों का जुलाई में होगा दाखिला
विज्ञापन

एक सप्ताह में आ जाएगा हाउस होल्ड सर्वे

सीतापुर। ड्रॉफ्ट आउट नौनिहाल इस बार जुलाई से स्कूल जाते हुए दिखाई देंगे। अब तक यह अक्तूबर तक स्कूल पहुंच पाते थे। बेसिक शिक्षा विभाग ने इन नौनिहालों को स्कूल पहुंचाने का खाका तैयार कर लिया है।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों द्वारा हाउस होल्ड सर्वे कराया जा रहा है। इस सर्वे में उन बच्चों को चिह्नित किया जा रहा है जो किसी कारणवश स्कूल नहीं जाते हैं। वह अपने काम में व्यस्त रहते हैं। इससे वह शिक्षा की मुख्य धारा से बाहर हो रहे हैं। दो माह तक चले सर्वे में लगभग काम पूरा हो चुका है। एक सप्ताह के अंदर हाउस होल्ड सर्वे का आंकड़ा जारी हो जाएगा। इसको देखते हुए जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता सत्येंद्र मिश्र का कहना है कि इस बार ड्राफ्ट आउट बच्चों को हर हाल में जुलाई में प्रवेश दिला दिया जाएगा। पिछले बरस सर्वे देर में होने के कारण काफी विलंब हो गया था। जल्द एडमिशन मिलने से उनको पूरा कोर्स पढ़ाया जाएगा। साथ ही कॉपी किताबें, ड्रेस, बैग व भोजन की सुविधा दी जाएगी। बीएसए पन्नाराम ने बताया सभी बीईओ को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने इलाके में स्कूल न जाने वाले बच्चों का दाखिला कराकर उनको शिक्षा की सुविधा उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें