फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन ब्लॉकों में 211 नामांकन निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। तीन ब्लाकों में प्रधान सहित तीन पदों के लिए दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की जांच के बाद 211 नामांकन निरस्त किए गए। महमूदाबाद संवाद के अनुसार प्रधान पद के लिए दाखिल किए गए 545 नामांकनों में से चार निरस्त किए गए। 541 वैध पाए गए। बीडीसी के 345 नामांकनों में से चार निरस्त होने के बाद 341 वैध रहे। ग्राम पंचायत सदस्य 649 नामांकन पत्रों में सेे 36 निरस्त होने बाइ 613 शेष रहे।
विज्ञापन

संदना संवाद के अनुसार ब्लाक गोंदलामऊ में प्रधान के सात नामांकन खारिज किए गए। 813 वैध पाए गए। बीडीसी के आठ नामांकन निरस्त किए गए। 503 वैध पाए गए। सदस्य ग्राम पंचायत के 60 नामांकन निरस्त किए गए। 1085 वैध पाए गए। तंबौर संवाद के अनुसार ब्लाक प्रधान के पांच, बीडीसी के चार एवं सदस्य ग्राम पंचायत के 83 नामांकन विभिन्न कमियों के कारण निरस्त किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें