पिसावां/ सीतापुर। पिसावां इलाके के हदीरा गांव में एक सप्ताह में बुखार से छह मौतें व 40 मरीजों के मिलने से हड़कंप मच गया। मंगलवार को सीएचसी की टीम ने गांव पहुंचकर छिड़काव कराते हुए मरीजों के खून का सैंपल लिया। अब पड़ोसी गांव पहाड़ी में भी संक्रमण फैलने लगा है। यहां पर 21 मरीज मिले है।
पहाड़ी गांव में बुखार के 21 मरीज मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हदीरा में 31 व पहाड़ी में 21 मरीजों की जांच करके उनको दवाईयां दी। गांव में दवा का छिड़काव भी कराया गया है। हदीरा व पहाड़ी गांव में मिलने वाले बुखार के मरीजों में बच्चों व बुजुर्गों की संख्या अधिक है। हदीरा में एक सप्ताह में बुखार से मरने वालों में भी 55 वर्ष से 70 वर्ष के लोग शामिल रहे हैं। बच्चों में 12 से 22 वर्ष के लोग शामिल हैं।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. संजय श्रीवास्तव ने बताया टीम निरंतर गांवों में जा रही है। जिन मरीजों की हालत ज्यादा गंभीर है। उनको सीएचसी पर भर्ती कराने के निर्देश दिए गए है। (संवाद)