फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 2,068 शिक्षक जाएंगे जिले के बाहर, 1625 बदलेंगे स्कूल

Fri, 23 May 2025 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। परस्पर अंतर जनपदीय स्थानांतरण को लेकर प्रक्रिया तेज हो गई है। इसके तहत जिले में तैनात 2068 शिक्षक जिले से बाहर जाएंगे वहीं 1625 शिक्षक जिले के अंदर ही पेयर बना कर अपना विद्यालय बदलेंगे। इसके लिए ओटीपी के माध्यम से पेयर बनाने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग गीष्मकालीन अवकाश के दौरान ही अंतर जनपदीय प्रक्रिया को पूरा करने की कवायद में जुटा है। वर्तमान में जिले के अंदर व जिले के बाहर दोनों जगह स्थानांतरण की प्रक्रिया चल रही है। जिले से बाहर जाने वाले शिक्षकों ने अपने जोड़े पहले से ही तलाश कर ऑनलाइन आवेदन किया था।
शासन स्तर से हुए सत्यापन के बाद अब इनके स्थानांतरण की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। पारस्परिक अदला बदली के लिए स्कूल के शिक्षक व शिक्षिकाएं ओटीपी के जरिए अपने पेयर बनाने में जुटे हुए है।
विज्ञापन

इसी तरह जनपद के अंदर पांच जून तक पेयर बनाने की प्रक्रिया चलेंगी। जनपद के बाहर के शिक्षक 28 मई तक पेयर बना सकेंगे। इसके बाद बीएसए इन शिक्षकों को रिलीव करेंगे। बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि जिले के अंदर व बाहर शिक्षकों के पेयर बनाए जा रहे हैं। इसके बाद इनको रिलीव करने की कवायद शुरू होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें