फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वादों पर खरी नहीं उतरी भाजपा सरकारें: शिवपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मिश्रिख (सीतापुर)। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार अपने वादों पर खरी नहीं उतरी है। खासकर उत्तर प्रदेश में कोई विकास नहीं हुआ है। नगर के मेला मैदान पर वह प्रसपा उम्मीदवार अरुणा कोरी के समर्थन में जनसभा संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारें झूठ बोलकर जनता को बरगला रही हैं। लेकिन जनता सच जान चुकी है। इस चुनाव में भाजपा के झूठ का पर्दाफाश जनता ही कर देगी। मौलाना अंसार रजा ने कहा कि जीएसटी और नोट बंदी को अचानक लागू कर देने से गरीब-किसान की कमर टूट गई।

गठबंधन पार्टी की बुआ और भतीजे को भाजपा के ही समर्थक करार देते हुए प्रसपा प्रत्याशी के लिए समर्थन मांगा। इस मौके पर प्रसपा के धौरहरा प्रत्याशी मलखान सिंह, जिलाध्यक्ष अशोक यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें