फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े तीन क्विंटल नष्ट कराई रंगीन कचरी

विज्ञापन
विज्ञापन
साढ़े तीन क्विंटल रंगीन कचरी कराई नष्ट
विज्ञापन



सीतापुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मंगलवार को मिलावटखोरों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान दो स्थानों से मिलावट की आशंका को देखते हुए नमूने संग्रहित किये। इसके साथ ही करीब साढ़े तीन क्विंटल रंगीन कचरी नष्ट कराई।


मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में मंगलवार को पूरे जिले में अभियान चलाया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी बृजमोहन गुप्ता ने आंख अस्पताल के निकट वीमार्ट से देशी घी का नमूना संग्रहित किया। एफएसओ कुसुम सिंह ने अमर प्रोविजन स्टोर से पापड़ का नमूना लिया।
विज्ञापन



इन नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। एफएसओ विनय कुमार, प्रेम कुमार यादव, रविंद्र नाथ वर्मा व अजय कुमार ने बाजारों में चेकिंग की। इस दौरान करीब साढ़े तीन क्विंटल रंगीन कचरी मिली।
विज्ञापन



ये स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। पहले से ही व्यापारियों को इसके प्रति आगाह किया जा चुका था। जिसके चलते कचरी नष्ट करा दी गई। अभिहित अधिकारी ने बताया कि नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें