फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 1726 बूथों पर नहीं बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
1726 पोलिंग बूथों पर बिजली नहीं
विज्ञापन


सीतापुर। चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव से पहले सभी पोलिंग बूथों को बुनियादी सुविधाओं से लैस करने के निर्देश दिए हैं। मगर सीतापुर में आधे से ज्यादा ऐसे बूथ हैं, जिन पर विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था नहीं है। यानी ये बूथ अंधेरे में हैं। ऐसे में मतदाताओं को दिक्कतें उठानी पड़ेंगी, हालांकि आयोग ने जिला प्रशासन को प्रकाश विहीन बूथों पर बिजली पहुंचाने के लिए आदेश दिए हैं।


मालूम हो कि चुनाव आयोग के स्पष्ट आदेश हैं कि मतदेय स्थलों पर मतदान के दिन रैम्प, पेयजल, फर्नीचर, प्रकाश, शौचालय, हेल्प डेस्क व पर्याप्त दिशा सूचक संकेत उपलब्ध होने चाहिए। बूथों पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना अनिवार्य कर दिया गया है।
विज्ञापन



अभी हाल ही में लखनऊ में आयोजित चुनावी कार्यों की समीक्षा बैठक में पाया कि सीतापुर जिले में बूथों की स्थिति ठीक नहीं है। यहां के नौ विधानसभा क्षेत्रों में 3638 बूथ बनाए गए हैं। इनके सापेक्ष महज 1912 बूथों पर ही प्रकाश व्यवस्था है।


शेष 1726 बूथों पर बिजली आपूर्ति की व्यवस्था नहीं है। इससे मतदाताओं को असुविधा होगी। इस पर आयोग ने जिला प्रशासन को सभी बूथों पर प्रकाश व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।


आदेश पर अपर जिलाधिकारी विनय पाठक ने पावर कॉर्पोरेशन को पत्र लिखकर विद्युत विहीन बूथों पर प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए हैँ। यदि शीघ्र ही विद्युत व्यवस्था दुरुस्त न की गई और आयोग की टीम ने भ्रमण किया तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई हो सकती है।


चुनाव आयोग के निर्देशों का जिले में सही ढंग से पालन नहीं हो रहा है। अभी तक 2608 बूथों पर टेलीफोन सुविधा नहीं उपलब्ध कराई गई है। 183 बूथों पर रैंप नहीं है।
विज्ञापन



48 बूथों पर मतदाताओं के लिए छाया की व्यवस्था नहीं हो सकी है। 49 बूथों पर फर्नीचर की किल्लत है। 11 बूथों पर पेयजल व्यवस्था एवं नौ बूथों पर शौचालय की सुविधा नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें