फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलदार आवास के करीब दुकान से हजारों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिधौली (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में कोतवाली के पास किराने की एक दुकान से चोरों ने हजारों की माल पार कर दिया। पुलिस जांच कार कार्रवाई की बात कह रही है। स्थानीय कोतवाली व नगर के मोहल्ला गोविंद नगर में रहने वाले विजय कुमार की तहसील रोड पर किराने की एक दुकान है।
विज्ञापन


शुक्रवार की रात चोर दुकान की दीवार में लगी खिड़की उखाड़कर भीतर दाखिल हुए। इसके बाद दुकान से काफी सामान समेट ले गए। चोर वहां लगा सीसीटीवी कैमरा भी खोल ले गए। सुबह जानकारी होने पर पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को देते हुए करीब 30 हजार रुपये की सम्पत्ति चोरी होने की बात कही है।

बता दें कि इस दुकान से 19 दिसबंर 2018 को भी चोर करीब 40 हजार का माल चोरी कर चुके हैं। कोतवाली के करीब स्थित दुकान से तीन माह के अंतराल पर दो बार चोरी की वारदात होने से व्यापारियों में भारी रोष व्याप्त है। कोतवाली प्रभारी ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें