फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला आयोग की सदस्य ने महिलाओं की सुनीं समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता बंसल ने सोमवार को एक दिनी दौरे में महिला उत्पीड़न की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने अफसरों को समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए। बाद में उन्होंने महिला अस्पताल में जाकर चिकित्सीय व्यवस्थाएं परखीं। इस दौरान संबंधित को अस्पताल की व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने को कहा।
विज्ञापन



राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता बंसल ने लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में महिलाओं के उत्पीड़न एवं उनकी समस्याओं की सुनवाई की। इस दौरान उन्होंने दस से अधिक महिलाओं के प्रकरण सुने एवं निस्तारण के निर्देश दिए।


उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं का उत्पीड़न करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई कर रही है। जिन महिलाओं का किसी भी स्तर पर उत्पीड़न हो रहा हो, वह अपनी समस्याएं जनसुनवाई में प्रस्तुत कर सकती हैं। उनका निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन



सुनीता बंसल ने सीएमएस महिला अस्पताल सुषमा कर्णवाल से अस्पताल में महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। चिकित्सा सुविधाएं समय से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। महिला एसओ ने बताया कि जिले में दो जनवरी को हुई जनसुनवाई में 11 मामले प्रस्तुत हुए थे। सभी का निस्तारण कर दिया गया है।


इस मौके पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट सर्वरीश मिश्र, प्रोबेशन अधिकारी अश्वनी कुमार तिवारी, समाज कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डीके शर्मा सहित महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें