फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से दो मकानों की गृहस्थी जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
थानगांव इलाके में रात के वक्त हुआ हादसा
विज्ञापन

थानगांव (सीतापुर)। थाना इलाके में सोमवार की रात अज्ञात कारणों से लगी आग में दो मकान जलकर राख हो गए। अग्निकांड में 50 हजार रुपये की नकदी समेत करीब एक लाख की सम्पत्ति के नुकसान का अनुमान है। हादसे की सूचना तहसील प्रशासन को दी गई है।

थानाक्षेत्र के सरैंया गांव में रहने वाले नरायन के घर के छप्पर में सोमवार की देर रात आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग ने पड़ोस में रहने वाले राम खेलावन का मकान भी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक नरायन के घर में अनाज, कपड़ा, बर्तन इत्यादि करीब 20 हजार की सम्पत्ति तथा राम खेलावन के घर में गन्ना बिक्री का 50 हजार रुपया नकद व अन्य सामान समेत 80 हजार की सम्पत्ति जलकर राख हो चुकी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें