फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शटडाउन के बाद भी लाइन चालू होने से करंट की चपेट में आकर संविदाकर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संदना (सीतापुर)। थाना इलाके में विद्युत लाइन दुरुस्त कर रहा एक संविदाकर्मी की शटडाउन के बाद भी अचानक लाइन चालू होने से करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पावर कॉर्पोरेशन के अफसर जांच की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


कोतवाली मिश्रिख के संवासी गांव में रहने वाला दीपक (28) पुत्र रामभजन सरवा विद्युत उपकेन्द्र में संविदा पर कार्यरत था। सोमवार को संदना क्षेत्र के मिर्जापुर दक्षिणी में छोटेलाल के निजी नलकूप की लाइन दुरुस्त करने गया था।

इस दौरान अचानक लाइन चालू होने से करंट की चपेट में आकर दीपक की मौत हो गई। नलकूप मालिक छोटेलाल ने बताया कि उपकेन्द्र में फोन कर दीपक ने शटडाउन भी लिया था। इसके बाद भी पता नहीं क्यों लाइन चालू कर दी गई।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। क्षेत्रीय जेई विद्युत प्रदीप मौर्या ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि लापरवाही किस स्तर पर हुई है। जांच के बाद दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें