पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की तलाश
तंबौर (सीतापुर)। थाना इलाके में एक दबंग ने सर्कस के कलाकार से अश्लीलता शुरू कर दी। विरोध करने पर तमतमाए दबंग ने तमंचे से उस पर फायर कर दिया। जिससे वह बाल-बाल बच गया। गोली चलने से हड़कम्प मच गया। अफरातफरी के बीच दबंग अपनी बाइक व तमंचा छोड़कर भाग गया।
घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने तमंचा व बाइक कब्जे में लेते हुए पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध जानलेवा हमले का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। स्थानीय थानाक्षेत्र के नरना पकौड़ी गांव में इन दिनों एक सर्कस लगा है।
रविवार की देर शाम तंबौर कस्बे में रहने वाला कल्लू अपने साथियों के साथ सर्कस देखने गया था। बताया जाता है कि कल्लू सर्कस के एक पुरुष नर्तक के साथ अश्लील हरकतें करने लगा। विरोध करने पर तमंचे से फायर कर दिया।
गनीमत रही कि गोली किसी को नही लगी। गोली चलने से मची अफरातफरी के बीच वह तमंचा व बाइक छोड़कर भाग गया। थाना प्रभारी सियाराम वर्मा ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध जानलेवा हमले व अवैध शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।