फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गठबंधन से बदला राजनीतिक माहौल

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। समाजवादी विकास, विजन एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम के तहत रविवार को सपाइयों ने शहर और गांवों को मथ कर लोगों को सरकार की जनविरोधी नीतियों से रूबरू कराया। साथ ही अखिलेश सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए उनसे सपा को मजबूत बनाने का आह्वान भी किया।
विज्ञापन



महोली के पूर्व सपा विधायक अनूप गुप्ता ने रविवार को कचूरी व सिकंदरपुर का भ्रमण किया। कहा कि सपा-बसपा के बीच गठबंधन घोषित हो जाने के बाद प्रदेश का राजनीतिक माहौल बदल गया है, भाजपा के लोग बौखला गए हैं। कहा कि देश को भाजपा से बचाने के लिये यह गठबंधन हुआ है।


वहीं दूसरी ओर अति पिछड़े वर्ग के नेता अखिलेश कश्यप, रंजीत वर्मा, महेश अर्कवंशी, नत्थालाल लोधी, खुशीराम प्रजापति व राजेश चौरसिया आदि के नेतृत्व में ग्रामसभा सहरोई सिकटिहा, ऐलिया, छतौना, टीकर, बहादुरपुर, कैनपुर, इलायतनगर ग्रन्ट, सेमरावां व कचूरी सिकन्दरपुर आदि ग्रामसभाओं सहित नगर पंचायत महोली के वार्ड महसुनिया मोहल्ले में भ्रमण किया।
विज्ञापन



लहरपुर प्रतिनिधि के अनुसार समाजवादी युवजन सभा ने खानपुर, मोहिदीनपुर, मूड़ीखेड़ा, रुढा भवनाथपुर में जनसंपर्क कर अखिलेश सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष राम लखन यादव ने की। इस मौके पर प्रदेश सचिव लोहिया वाहिनी ओमेंद्र वर्मा ने गांव-गांव जन-जन तक सपा सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। इस मौके पर समाजवादी साहित्य का भी वितरण किया।


मास्टरबाग प्रतिनिधि के अनुसार विधानसभा क्षेत्र विसवां की ग्राम पंचायत सुल्तानपुर, मारूफ, भिठौली में बैठक कर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को सपा सरकार के कार्यकर्ताओं ने उजागर किया तथा समाजवादी पार्टी सरकार द्वारा जनहित में किए गए कार्यों को बतलाया। इस अवसर पर अफजाल कौशल, जिला सचिव संतोष कुमार विश्वकर्मा, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष जय करन यादव, टीम लीडर आदित्य पाल व शालू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें