फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदी के दिन खुली मिली 50 दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
बंदी के दिन खुली मिलीं 50 दुकानें
विज्ञापन

श्रम प्रवर्तन विभाग व पुलिस ने चेतावनी देकर छोड़ा


सीतापुर। बंदी के दिन बाजार खुलने पर श्रम प्रवर्तन विभाग ने रविवार को शहर में अभियान चलाया। इस दौरान करीब 50 दुकानें खुली मिलीं। पुलिस ने इन व्यापारियों के प्रतिष्ठान तत्काल बंद करवा दिए गए। इन्हें चेतावनी देकर आगे से ऐसा न करने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डॉ. सारिका मोहन ने जनपद में बाजार बंदी के दिन निर्धारित कर दिए हैं। रविवार को सीतापुर बाजार बंद रहेगी। लेकिन इसका असर व्यापारियों पर नहीं पड़ रहा था। पिछले रविवार को भी दुकानें खुली मिली थीं। इस बार श्रम प्रवर्तन विभाग ने पुलिस बल के साथ चेकिंग अभियान चलाया। आंख अस्पताल से लालबाग बाजार होते हुए घंटाघर तक करीब आधा सैकड़ा दुकानें खुली मिलीं। इसमें कई प्रतिष्ठित व्यापारियों की दुकानें शामिल हैं। इन दुकानों को पुलिस ने तत्काल बंद करवा दिया। चेतावनी देकर दोबारा ऐसा न करने की हिदायत दी। श्रम प्रवर्तन अधिकारी इंदुभूषण ने बताया अगर व्यापारियों ने इस बंदी का पालन नहीं किया तो अब इनका चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें