फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सडक़ हादसों में महिला की मौत, दो अन्य जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसों में महिला की मौत, दो जख्मी
विज्ञापन


रेउसा/सीतापुर। दो सड़क हादसों में एक महिला की मौत हो गई और दो लोग जख्मी हो गए। ये हादसे मिश्रिख व रेउसा क्षेत्र में हुए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

मिश्रिख निवासी रामकली (45) को बुधवार को एक हादसे में जख्मी होने के बाद जिला अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। चिकित्सकों के मुताबिक महिला सड़क हादसे का शिकार हुई थी। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा रेउस्रा में मोहलिया व रसूलपुर गांव के बीच मंगलवार देर शाम एक साइकिल व बाइक में सामने से भिड़ंत हो गई, जिससे दोनों वाहन सवार जख्मी हो गए। बताते हैं कि साइकिल सवार रेउसा के गोधनी सरैंया गांव निवासी महिपति (28) अपनी पत्नी की दवा लेने चेनपुर गांव को गया था। जबकि सदरपुर इलाके के भर्थरी निवासी अनिल (30) बाइक से था। दोनों को सीएचसी रेउसा में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें