फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को दें विटामिन ए की खुराक

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों को दें विटामिन ए की खुराक
विज्ञापन

डीएम ने बच्चों को दवा पिलाकर किया बाल पोषण माह का शुभारंभ

सीतापुर। जिला महिला अस्पताल में बुधवार को डीएम डॉ. सारिका मोहन ने नौ माह के बच्चे को विटामिन ए की खुराक देकर बाल स्वास्थ्य पोषण माह का शुभारंभ किया। डीएम ने कहा कि बाल स्वास्थ्य पोषण माह विटामिन-ए संपूर्ण कार्यक्रम टीकाकरण का एक अभिन्न अंग है। जो प्रतिवर्ष माह जून एवं दिसंबर में नियमित टीकाकरण/वीएचएनडी सत्रों में आयोजित किया जाता है। उन्होंने कहा कि विटामिन ए की खुराक वर्ष में केवल दो बार ही पिलाई जाती है। इसलिये स्वास्थ्य विभाग व आईसीडीएस विभाग आपस में तालमेल स्थापित करके संपूर्ण टीकाकरण कार्यक्रम को सफल बनाएं, जिससे शत-प्रतिशत बच्चे खुराक पी सकें। उन्होंने कहा कि अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर सीएमओ डॉ. हरगोविंद सिंह ने बताया कि यह अभियान 14 जून से 15 जुलाई तक चलेगा। इस अभियान में 1 से 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक दिया जाना, नियमित टीकाकरण में 9 माह से 12 माह के बच्चों को खसरे के साथ विटामिन ए की खुराक दिया जाना सुनिश्चित है। अभियान का मकसद बच्चों का वजन एवं अतिकुपोषित बच्चों को 6 माह तक स्तनपान व पूरक आहार को बढ़ावा दिये जाने के लिये समुदाय को प्रेरित करना है। इस मौके पर एसपी मृगेंद्र सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. पीके सिंह, सीएमएस डॉ. एके गौतम, डॉ. सुषमा कर्णवाल, राजकुमार, डॉ. मुरारी राजेंद्र, मानवेंद्र सिंह, डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें