फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: महांपचायत में शामिल होने जाएंगे 200 अफसर/कर्मचारी

Sun, 22 Jun 2025 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। बिजली विभाग के निजीकरण के विरोध में रविवार को लखनऊ में महापंचायत होगी। इसमें जिले से करीब 200 अफसर व कर्मचारी शामिल होने जाएंगे। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के जिला संयोजक हिमांशु पटेल ने कहा पूर्वांचल व दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण का विरोध किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसको लेकर लगातार आंदोलन चल रहा है। महापंचायत में पूरे देश के बिजली कर्मचारी शामिल होंगे। इसमें उपभोक्ताओं, किसान सहित अन्य तमाम लोगों को बुलाया गया है। बिजली विभाग के प्रबंधन तंत्र को भी बहस के लिए बुलाया गया है। रविवार सुबह दो बसों से अधिशासी अभियंता, एसडीओ, अवर अभियंता सहित अन्य कर्मचारी जाएंगे। जिले में बिजली व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहेगी। संविदाकर्मी सहित लाइनमैन व अन्य कर्मी जिले में रहकर इसे संचालित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें