पिसावां(सीतापुर)। जमीन के बंटवारे को लेकर दो सगे भाइयों में शनिवार को जमकर लाठियां चलीं। इसमें चार महिलाओं समेत आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से केस दर्ज कर लिया है।
हरनीकला निवासी सुरेंद्र का छोटे भाई सुरेश से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। शुक्रवार देर रात जमीन के बंटवारे को लेकर दोनों भाइयों में विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों ने लाठियां चलने लगी। इसमें दोनों पक्षों से सुरेंद्र (48), लालू (25), बनारसी (55), सुरेश (40), शिवानी (20), दीपशिखा (15), सहेली (18) व निर्मला (50) सहित आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। निरीक्षक वीरेंद्र सिंह तोमर ने बताया दोनों पक्षों की तरफ से केस दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।