फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 200 बैंक शाखाओं में नहीं हुआ काम

Wed, 28 Jan 2026 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
सिविल लाइंस ​स्थित इंडियन बैंक शाखा परिसर में नारेबाजी करते बैंक कर्मचारी। - फोटो : सिविल लाइंस ​स्थित इंडियन बैंक शाखा परिसर में नारेबाजी करते बैंक कर्मचारी।
विज्ञापन
सीतापुर। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर मंगलवार को सभी बैंक शाखाओं में हड़ताल रही। जिला अग्रणी बैंक इंडियन बैंक की सिविल लाइंस शाखा परिसर में बैंक कर्मचारियों ने एकत्र होकर पांच दिवसीय कार्यदिवस लागू किए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। हड़ताल के चलते बैंकिंग कार्य पूरी तरह प्रभावित रहा और खाताधारकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान करीब 200 से अधिक शाखाओं में 656 करोड़ का कारोबार प्रभावित रहा।
विज्ञापन




बैंक यूनियनों का कहना है कि लंबे समय से इस मांग को लेकर सरकार से वार्ता चल रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। बैंक कर्मचारियों ने बताया कि वर्ष 2023 में यूनियनों द्वारा सप्ताह में 40 मिनट अतिरिक्त कार्य करने पर भी सहमति दी गई थी, इसके बावजूद सरकार द्वारा सकारात्मक पहल नहीं की गई। कार्य दिवस में पांच दिवसीय कार्यदिवस लागू किए जाने की मांग की।

इसी के विरोध में यह हड़ताल की गई। हड़ताल के दौरान सभी शाखाओं के बैंक कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इंडियन बैंक सीतापुर यूनिट के जोनल प्रेसिडेंट अर्पित कुमार गुप्ता ने बताया कि जिले की 200 से अधिक बैंक शाखाओं में एक दिन में ही 656 करोड़ का कारोबार प्रभावित रहा। हड़ताल में इंडियन बैंक सीतापुर यूनिट के जोनल प्रेसिडेंट अर्पित कुमार गुप्ता, एहसान अराफत, प्रतिभा पाण्डेय, संजना वर्मा, शमशेर गुप्ता, ध्रुव पाण्डेय, प्रेम सिंह समेत बड़ी संख्या में बैंककर्मी उपस्थित रहे।
विज्ञापन



परेशान रहे खाताधारक
हड़ताल के चलते जमा-निकासी नहीं होने के कारण खाताधारकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। खाताधारकों ने एटीएम का सहारा लेकर जमा-निकासी करके किसी तरह से अपना काम चलाया। हालांकि कुछ स्थानों पर एटीएम भी बंद रहा। दोपहर 12 बजे तक शहर अधिकतर एटीएम खाली हो चुके थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें