फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बह गई पुलिया, 20 गांवों का संपर्क कटा

Tue, 01 Aug 2017 10:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बाढ़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बारिश और बैराजों से छोड़े जा रहा पानी गांजर में कहर बरपाए है। इससे लगातार नदी उफना रही है। बढ़ते जलस्तर से बाढ़ की चपेट में आए गांवों में स्थिति बिगड़ती जा रही है।
विज्ञापन


पानी के तेज बहाव से गुरगुचपुर के समीप पुलिया एक बार फिर से बह गई है। इससे करीब 20 गांवों का संपर्क टूट गया है। पांच घर कटकर नदी में बह गए हैं। विभीषिका का रौद्र रूप देखकर प्रशासन अलर्ट हो गया है।

क्षेत्र के एसडीएम दीपेंद्र यादव ने देर रात तक बाढ़ व कटान पीड़ित इलाके में कैंप कर पीड़ितों को बाढ़ से सुरक्षित निकालने के इंतजाम किए। रेउसा क्षेत्र के गोड़ियन पुरवा व दुर्गापुरवा गांवों में घाघरा तबाही मचा रही है।
विज्ञापन


दुर्गापुरवा के निकट मौजूद सड़क 700 मीटर तक कटान की भेंट चढ़कर नदी में बह गई है। दुर्गापुरवा के अनिल कुमार, मुलायम, कृपाराम, बलराम, राजितराम के घर कटकर नदी में समा गए हैं। करीब 10 घर कटान के मुहाने पर हैं।

भुसैली व गोड़ियन पुरवा के निकट 28 बीघा जमीन कटकर नदी में समा गई है। क्षेत्र के कोनी, दुर्गापुरवा समेत 22 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। नदी के जलस्तर में मंगलवार को भी इजाफा होता रहा।

क्षेत्र के  फौजदार पुरवा व आशाराम पुरवा गांव बाढ़ के पानी में घिर गए हैं। बाढ़ के पानी के तेज बहाव के चलते गुरगुचपुर के निकट मौजूद पुलिया की मिट्टी एक बार फिर से बह गई है।

इससे क्षेत्र के करीब 20 गांवों का संपर्क टूट गया है। बाढ़ की भयावहता देख एसडीएम दीपेंद्र यादव दोपहर बाद बाढ़ग्रस्त इलाके में पहुंच गए। एसडीएम ने बाढ़ पीड़ित इलाके का दौरा किया।

वहीं देर रात तक गोड़ियनपुरवा गांव के निकट एसडीएम ने कैंप किया और पीड़ित परिवारों को बाढ़ से निकालने के इंतजाम भी किए। देर रात तक पीड़ित परिवारों को बाढ़ ग्रस्त इलाके से निकाल कर सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचाने का काम चलता रहा। एक तरफ बाढ़ग्रस्त इलाके में पानी बढ़ता ही जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ शारदा, घाघरा व बनबसा बैराजों से 263192 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें