फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: कोहरावां की गोशाला में 20 गोवंशों की मौत

Sun, 10 Aug 2025 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिश्रिख (सीतापुर)। ग्राम पंचायत कोहरावां की गोशाला में बारिश से जलभराव हो गया है। इस जलभराव की वजह से 20 गाेवंशों की मौत हो गई। चारे और सूखी जगह के अभाव में गोवंश तड़प रहे हैं। सूचना मिलने पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारी रविवार को मौके पर पहुंचे। प्रधान और केयरकेटर पर गोहत्या का केस दर्ज करने के लिए कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

कोहरावां के ग्रामीणों के अनुसार, जलभराव के कारण कई गोवंशों की मौत हो गई है। कई गोवंशों की स्थिति नाजुक है। सभी ने सामाजिक संगठनों के साथ प्रशासन से तत्काल व्यवस्था सुधारने की मांग की है, ताकि शेष बचे गोवंशों को सुरक्षित किया जा सके। राष्ट्रीय हिंदू शेर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास हिंदू भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने गोशाला की दयनीय स्थिति देखकर चिंता जताई।
बीडीओ सुनील कौशल ने बताया कि गोशाला के शेष गोवंशों को इंडवलग्रंट व बर्मी गोशाला में शिफ्ट कर किया जा रहा है। बीमार गोवंशों का मौके पर चिकित्सकों की देखरेख में इलाज कराया गया। लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह ने बताया जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें