फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा में समाई 20 बीघा खेती

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। गांजरी इलाके में नदियों के जलस्तर में कमी आई है। पर कटान थमने का नाम नहीं ले रही है। गुरुवार को करीब 20 बीघा खेती शारदा में समा गई। चार मकान घाघरा के निशाने पर हैं। इससे लोग भयभीत हैं। उधर, एहतियातन तहसील प्रशासन ने लोगों को अलर्ट कर दिया है। कटान से प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने की हिदायत भी दी गई है।
विज्ञापन

बैराजों से छोड़े गए पानी से गांजर इलाके की घाघरा और शारदा पिछले हफ्ते उफान पर थी। लेकिन बैराजों से छोड़े जाने वाली पानी मात्रा घटने जलस्तर में काफी गिरावट आई। पानी घटने से अब कटान जारी है। तेजी से हो रहे कटान से जटपुरवा के वसाहुद्दीन, हबीब तथा जुबेर आदि की करीब 20 बीघा कृषि योग्य जमीन गुुरुवार को शारदा में समा गई।
घाघरा की कटान में कोनी के करीब लगा एक बिजली का खंभा धराशायी हो गया। कोनी में रहने वाले सदानंद, इंदल, विनोद व राम निवास के घर निशाने पर ले लिए हैं। तहसीलदार राजेश कुमार गुप्ता का कहना है कि लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने की नसीहत दी जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें