फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट सहित 197 संक्रमित

विज्ञापन
महमूदाबाद इलाके में कोरोना की जांच करता स्वास्थ्य कर्मी। - संवाद - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर। कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। जिले में सिटी मजिस्ट्रेट सहित 197 लोग संक्रमित मिले हैं। तीसरी लहर के सबसे अधिक मामले एक दिन में आए हैं। जिले में अब सक्रिय केसों की संख्या पांच सौ का आंकड़ा पार करके 629 हो गई है। तीसरी लहर में रोजाना नए-नए रिकार्ड बन रहे हैं। इस लहर में अभी तक सर्वाधिक केस 164 एक दिन में मिले थे।
विज्ञापन

शनिवार को जब स्वास्थ्य विभाग ने आंकड़ें जारी किए तो इस साल के सभी रिकार्ड टूट गए। 24 घंटे के अंदर जिले में 197 लोग संक्रमित मिले है। इनमें सर्वाधिक पॉजिटिव लोगों की संख्या 21 से 55 साल के बीच की है। अब जिले में सक्रिय केसों की संख्या 629 पहुंच गई है। खास बात यह है, इस लहर में जिले में अभी कोई मरीज कोविड अस्पताल में भर्ती नहीं है। किसी की मौत भी नहीं हुई है। अधिकतर मरीजों को बुखार, खांसी व जुकाम की शिकायत है।
सिटी मजिस्ट्रेट पूजा मिश्रा कोरोना संक्रमित हो गई हैं। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. उदय प्रताप ने बताया कि सिटी मजिस्ट्रेट ने स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत होने पर जांच करवाई थी, जिसमें वह पॉजिटिव निकली है। सिटी मजिस्ट्रेट अपने आवास पर होम आइसोलेट हैं। इससे पहले एडीएम रामभरत तिवारी कोरोना संक्रमित हो गए थे। वह भी होम आइसोलेट हैं।
विज्ञापन

बरतें सावधानी, लग सकती हैं पाबंदियां
जिले में अब सक्रिय केसों की संख्या 629 पहुंच गई है। कोविड गाइडलाइन के अनुसार अगर जिले में सक्रिय केसों की संख्या 1000 हो जाएगी तो पाबंदियां बढ़ा दी जाएंगी। इन पाबंदियों से बचने के लिए हम सभी को कोविड से सतर्क रहने की जरूरत है। अगर इसी रफ्तार से मामले आते रहे तो जिले में एक हजार के आंकड़े पार होने में एक सप्ताह भी नहीं लगेगा। इसलिए हम सबको अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचना होगा। अगर निकलते हैं तो कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।
टीकाकरण में आ रही तेजी
जिले में अब तक करीब 49 लाख लोगों को कोविड का टीकाकरण किया जा चुका है। एसीएमओ डॉ. पीके सिंह ने बताया जिले में 30.50 लाख लोगों को पहली डोज लगवाई जा चुकी है। जबकि 18.50 लाख लोगों को दूसरी डोज दे दी गई है। करीब आठ हजार लोगों को बूस्टर डोज दी जा चुकी है। इस समय किशोर किशोरियां भी टीकाकरण में तेजी दिखा रहे है। इन लोगों को 1.10 लाख टीका लगवाया जा चुका है।
लखनऊ में भर्ती हैं 18 मरीज
जिले में 18 मरीज लखनऊ में भर्ती हैं। 470 मरीजों को होम आइसोलेट किया जा चुका है। 141 मरीजों की प्रक्रिया जारी है। पहली व दूसरी लहर में 185 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है।
बरसात में भी दिखा उत्साह
जहांगीराबाद। सुबह से रुक-रुककर हो रही बारिश और कड़ाके की ठंड के बावजूद बिसवां विकासखंड की ग्राम पंचायत लालपुर में कोविड कैम्प में लोगों का उत्साह दिखाई दिया। अधिकतर लोग टीकाकरण करवाने के लिए उत्साहित दिखाई दिए। सीएचसी बिसवां के ट्रेनी फॉर्मासिस्ट अनूप वर्मा व यारुब अली, आशा सुमन देवी व आंगनबाड़ी मीना कुमारी ने कैंप में आने वाले लोगों का टीकाकरण किया। उत्साह के साथ लोगों ने पहली व दूसरी डोज लगवाई। लोगों को मास्क भी वितरित किए गए।
मास्क जरूर लगाएं
जिले में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसलिए सभी को सावधान रहने की जरूरत है। जब भी बाहर निकले तो मास्क जरूर लगाएं। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें।
विज्ञापन

डॉ. मधु गैरोला, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें