फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में दो भाइयों सहित तीन की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मिश्रिख व शहर कोतवाली इलाके में हुए हादसे
विज्ञापन

सीतापुर। जिले के मिश्रिख इलाके में जहां कार पलटने से दो ममेरे भाइयों की मौत हो गई, वहीं शहर कोतवाली क्षेत्र में एक बस की चपेट में आने से बालक की जान चली गई और उसकी बहन मामूली रूप सेे जख्मी हुई।

मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र शनिवार की रात एक तेज रफ्तार कार मवेशी को बचाने के चक्कर में गोहरी पुलिया के निकट पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों में शहर कोतवाली क्षेत्र के लोहारबाग निवासी रीशू गुप्ता (24) पुत्र स्व. श्रीकेशन गुप्ता व उसका ममेरा भाई हरदोई के बेनीगंज सिकिमा टोला निवासी अमर गुप्ता उर्फ मंजेश (20) पुत्र अनूप गुप्ता शामिल हैं।
विज्ञापन


बताते हैं कि यह लोग अपनी कार से मिश्रिख जा रहे थे। तभी हादसे में इनकी मौत हुई है। मंजेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि रीशू को जिला अस्पताल में मृत घोषित किया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

इसके अलावा शहर कोतवाली इलाके के नानकारी गांव निवासी प्रमोद का सात वर्षीय बेटा कुलदीप व बेटी ऊषा उसको खेत से पानी देकर साइकिल से वापस घर जा रही थी। जब यह दोनों बच्चे अपने गांव के करीब सीतापुर-लखीमपुर मार्ग पर पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार रोडवेज की अनुबंधित बस की चपेट में आ गए।
विज्ञापन


इस हादसे में कुलदीप की मौत हो गई, जबकि मामूली चोट लगने के बाद भी ऊषा सुरक्षित है। घटना के बाद चालक बस सहित भाग निकला। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें