फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तपिश ने किया बेहाल, पारा 39 डिग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
भीषण गर्मी के कारण दोपहर को शहर की सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा
विज्ञापन

सीतापुर। धूप की तपिश का असर दिखने लगा है। गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। हालत यह है कि सुबह नौ बजे के बाद ही घर से बाहर निकलना दुश्वार हो रहा है। शनिवार को तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शाम ढलने के बाद भी उमस से राहत नही मिल रही है।

अप्रैल माह में ही सूरज की तपिश झुलसाने पर आमादा है। शनिवार को सूरज की किरणें आग बरसाती महसूस हुई। हालत यह रही कि सुबह नौ बजे ही घरों से बाहर निकलना दूभर गया। दोपहर 12 बजे के आसपास तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इससे लोग बेहाल दिखे।
विज्ञापन


गर्म हवा के थपेड़ों के चलते दोपहर को सड़कों पर भी सन्नाटा दिखा। भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित रहा। गर्मी से राहत पाने को लोग पंखे व कूलर का सहारा लेते नजर आए। हालांकि शाम होने के साथ ही पारे में गिरावट आई लेकिन उमस बढ़ गई।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पछुआ हवा के कारण पारे में तेजी के साथ वृद्धि हो रही है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अगले चौबीस घंटो में गर्मी का प्रकोप बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें