फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन मासूम बच्चों सहित चार की डूबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कमलापुर, पिसावां व रेउसा थानाक्षेत्र में हुए हादसे
विज्ञापन

सीतापुर। जिले के अलग-अलग थाना इलाकों में तालाब में डूबकर दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक मासूम बालक की पानी भरी बाल्टी में गिरने से जान चली गई। हादसों की खबर पुलिस को दी गई है। पुलिस ने युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जबकि बच्चों के शवों का पोस्टमार्टम उनके घर वालों ने नहीं कराया है।

कमलापुर प्रतिनिधि के अनुसार, थानाक्षेत्र के गढ़ी में रहने वाला नरेन्द्र (38) पुत्र महावीर मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे उसरी गांव के पास स्थित सगरा तालाब में मछली पकड़ने गया था। तालाब में जाल डालते समय वह अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गया। गहरे पानी में चले जाने से डूबकर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कुतुबनगर प्रतिनिधि के अनुसार, पिसावां थानाक्षेत्र के सरौनी निवासी शफीक की 11 वर्षीया बेटी आफरीन मंगलवार की दोपहर गांव के बाहर स्थित तालाब से मिट्टी निकालने गई थी। इसी दौरान वह फिसलकर तालाब के गहरे पानी में चली गई।

उसे डूबता देख अन्य बच्चों ने घर वालों को खबर दी। घर वालों ने तालाब से आफरीन को बाहर निकाला, मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सेवता प्रतिनिधि के अनुसार, थानाक्षेत्र रेउसा के खुरवलिया निवासी सुभकरन का 11 वर्षीय बेटा कुलदीप भार्गव मंगलवार की दोपहर तालाब में नहाने गया था।

नहाते समय डूबकर उसकी मौत हो गई। काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर जब उसकी तलाश शुरू की गई तो तालाब में शव उतराता मिला। रेउसा प्रतिनिधि के अनुसार, स्थानीय थानाक्षेत्र के सुजातपुर निवासी तन्नूलाल अवस्थी का नाती एकांश (1) पुत्र रामजी मंगलवार की दोपहर अपने ननिहाल में खेल रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान वह पानी भरी बड़ी बाल्टी में गिर गया। जिसमें डूबकर उसकी मौत हो गई। काफी देर तक जब वह कहीं नजर नहीं आया तो तलाश शुरू की गई। तलाश के दौरान वह बाल्टी में पड़ा मिला। हालांकि उसे सीएचसी ले जाया गया मगर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें