फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्स गुम होने से आहत महिला ने नदी में लगाई छलांग

विज्ञापन
विज्ञापन
आसपास मौजूद लोगों ने बचाई जान
विज्ञापन

सीतापुर। जिला अस्पताल में पर्स गुम होने से आहत एक महिला ने कैंची पुल से सरायन नदी में छलांग लगा दी। उसको ऐसा करते देख हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे किसी तरह बाहर निकाला। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल पहुंचाया। महिला अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

रामकोट थाना क्षेत्र के वजीरनगर निवासी उमाशंकर की पत्नी नन्ही देवी सोमवार को जिला अस्पताल दवा लेने आई थी। इसी दौरान उसका पर्स गायब हो गया। महिला द्वारा काफी देर तक तलाश करने पर भी पर्स नही मिला। इससे आहत महिला जिला अस्पताल के निकट कैंची पुल पर पहुंची और वहां से नदी में छलांग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह नजारा देख वहां हड़कंप मच गया। कुछ लोगों ने नदी से महिला को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। कोतवाली पुलिस के मुताबिक पर्स गुम होने से आहत होकर महिला नदी में कूदी थी। पुलिस का दावा है कि बाद में महिला का पर्स भी मिल गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें