फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध बंदी ने अस्पताल जाते समय तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
वृद्ध बंदी ने अस्पताल जाते समय तोड़ा दम
विज्ञापन


सीतापुर। जिला कारागार में निरुद्ध एक बंदी की गुरुवार की सुबह मौत हो गई। उसने जिला अस्पताल जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया है।

जेल प्रशासन का कहना है कि उसकी मौत हार्ट अटैक के चलते हुई है। वह वर्ष 2014 से जिला कारागार में निरुद्ध था। जेल प्रशासन ने परिवार को सूचना भेजी है।

बिसवां कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कटरा निवासी मुख्तार (65)जिला कारागार में निरुद्ध था। जेल प्रशासन ने उसे बैरिक नंबर आठ में रखा था। गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे मुख्तार ने सीने में तेज दर्द की शिकायत की।

इस पर जेल डॉक्टर ने उसका परीक्षण कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जेल की एंबुलेंस मुख्तार को लेकर जिला अस्पताल रवाना हुई। रास्ते में मुख्तार ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि उसे नकली नोट के मामले में बिसवां कोतवाली पुलिस ने गत सात जुलाई 2014 को जेल में भेजा था।
विज्ञापन


उसका वाद न्यायालय में विचाराधीन है। इस संबंध में डिप्टी जेलर शैलेश सोनकर ने बताया कि मुख्तार की मौत हार्टअटैक से हुई प्रतीत होती है।

उन्होंने बताया कि सुबह दस बजे जैसे ही मुख्तार ने सीने में तेज दर्द की शिकायत की, उसे फौरन जेल अस्पताल भेजा गया। हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था, तब तब उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। डिप्टी जेलर ने बताया कि इस संबंध में मुख्तार के परिवार को सूचना भेज दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें