फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नायब तहसीलदार ने गोदाम की जांच की

विज्ञापन
विज्ञापन
गोदाम में अवैध रूप से रखा मिला पोषाहार
विज्ञापन


रामपुर मथुरा (सीतापुर)। नायब तहसीलदार बालेंद्र भूषण ने पुलिस के साथ मंगलवार को एक प्रतिष्ठान पर छापेमारी अवैध रूप से स्टॉक किया गया पोषाहार बरामद किया। यह कार्रवाई सीडीपीओ रामपुर मथुरा की शिकायत पर की गई।

ब्लॉक रामपुर मथुरा की बाल विकास परियोजना अधिकारी सुनीता कांडपाल ने उप जिलाधिकारी महमूदाबाद को अवैध स्थान पर पोषाहार स्टॉक होने की शिकायत की थी।

शिकायत पर एसडीएम ने नायब तहसीलदार बालेंद्र भूषण को जांच के निर्देश दिए थे। मंगलवार को नायब तहसीलदार बालेंद्र भूषण ने टपरा मजरा टिकठा में राम प्रताप मिश्रा के प्रतिष्ठान पर जांच की तो यहां सैकड़ों बोरी पोषाहार रखा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाल विकास परियोजना अधिकारी सुनीता कांडपाल ने बताया कि तय गोदाम से अलग पोषाहार रखना गलत है। उन्होंने बताया कि गोदाम में रखे पोषाहार की जांच के बाद गोदाम को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें