फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने किसान की पिटाई कर 20 हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान की पिटाई कर 20 हजार लूटे
विज्ञापन


लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में सोमवार रात सशस्त्र बदमाशों ने एक किसान से 20 हजार रुपये लूट लिए। किसान भैंस खरीदने निकला था। भैंस न मिलने पर वह घर जा रहा था। लूट की इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

ग्राम मोहिउद्दीनपुर निवासी माता प्रसाद सोमवार को भैंस खरीदने के लिए घर से निकला था। वह साइकिल से दर्जिन पुरवा गांव गया था। वहां पर भैंस पसंद न आने पर वह बिना खरीदे ही लौट रहा था। बरगदवा पुल के निकट सशस्त्र बदमाश लूटपाट की नीयत से खड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही माता उधर से गुजरा तो बदमाशों ने उसे रोक लिया। बदमाशों ने माता प्रसाद की पिटाई करते हुए उसके पास मौजूद 20 हजार रुपये की नकदी लूट ली।

जिसकी बात मुंह न खोलने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। वारदात के बाद पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक मथुरा राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें