फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने ईट भटठा स्वामियों से मांगी मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन ने ईंट भट्ठा स्वामियों से मांगी मदद
विज्ञापन

काशीपुर गांव के पास हो ही कटान
सीतापुर। शारदा नदी के कहर से तटीय क्षेत्र को बचाने के लिए प्रशासन ने जिले के ईंट व्यवसायियों से मदद मांगी है। प्रशासन ने मदद के रूप में राबिश व ईंट के टुकड़ों की मांग की है ताकि काशीपुर के पास बचाव कार्य किया जाएगा। इन दिनों शारदा नदी काशीपुर गांव के पास कटान कर रही है। तटीय इलाके को कटान सेे बचाने के लिए स्टड बनाए जा रहे हैं। यहां पर सामग्री कम न पड़े, इसे लेकर प्रशासन ने जिले के ईट व्यवसायियों से मदद मांगी है। जिले में करीब 241 ईंट भट्ठे चलते हैं। प्रशासन ने इन सभी ईंट भट्ठा स्वामियों को पत्र भेजकर कहा कि वे मदद के रूप में एक ट्रॉली राबिश व एक ट्राली ईंट के टुकड़े दें। वहीं यह भी कहा गया है, कि यह सामग्री भट्ठा स्वामी काशीपुर के पास पहुंचाएं। ताकि तट के बचाव में किसी भी तरह की दिक्कत न आए। यहां पर इंजीनियर बोरों में राबिश व ईंट के टुकड़े भरकर शारदा नदी के किनारों में डाल रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये सामग्री तटीय इलाके की जमीन को शारदा नदी के कटान से बचाने का काम करेगी।
विज्ञापन

मांगी है मदद
तट को बचाने के लिए जिले के सभी ईंट भट्ठा व्यवसायियों से एक ट्राली राबिश व एक ट्राली ईंट के टुकड़े मांगे गए हैं। इसी सामग्री से तटीय इलाकों को बचाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन

राकेशचंद्र शर्मा, एडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें