फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश थमने के साथ उमस बढ़ी

Fri, 07 Jul 2017 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
monsoon rain - फोटो : amarujala
विज्ञापन
चार दिन झमाझम बारिश होने के बाद शुक्रवार को दोपहर में धप निकल आई। इसी के साथ ही उमस बढ़ गई। हल्के बादल छाए रहने के बावजूद दिन का पारा दो डिग्री ज्यादा होने के कारण उमस बढ़ गई।
विज्ञापन


हालांकि बीच-बीच में चलने वाली हवा ने राहत जरूर दी। कई दिनों के बाद शहर में बारिश थमने पर चहल-पहल दिखाई दी। शुक्रवार की सुबह भी रिमझिम फुहारों के बीच हुई। आसमान में काले बादल छाए रहे।

दोपहर तक रुक-रुककर बारिश होती रही। दोपहर बाद बारिश थमने से आसमान साफ हो गया। मौसम साफ हाने पर लोग रोजमर्रा के कामकाज निपटाने घरों से बाहर निकले। जिससे शहर की बाजार में चहल-पहल नजर आई।
विज्ञापन


वही मौसम खुलने से पिछले चौबीस घंटे के मुकाबले दिन के पारे में दो डिग्री का उछाल दर्ज किया गया। पारे में इजाफे ने घरों के भीतर उमस बढ़ा दी, जिससे लोगों को गर्मी महसूस होने लगी। हालांकि सांझ पहर आसमान में फिर से बादलों ने डेरा जमा लिया।

हल्की हवा चलने से बाहर मौसम सुहाना हो गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शनिवार को जिले के कई हिस्सों में हलकी तो कुछ इलाकों में भारी बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें