मनोहर की आंखें दो के जीवन में लाएंगी उजाला
सीतापुर। शहर के मोहल्ला लोनियनपुरवा निवासी मनोहर लाल गुप्ता (65) की आंखें उनके जाने के बाद भी दो लोगों के जीवन में उजाला ला सकेंगी। मनोहर ने मंगलवार को अंतिम सांस ली। मौत से पहले वे अपने परिवार से नेत्रदान की इच्छा जता चुके थे।
उनकी मृत्यु केे बाद पुत्र ज्योतिराम ने सक्षम संस्था से संपर्क साधा। इस पर सक्षम संस्था के संदीप भरतिया, सुभाष अग्निहोत्री ने आंख अस्पताल पहुंचकर डॉक्टरों की टीम ली।टीम ने लोनियन पुरवा मनोहर लाल के घर पहुंचकर उनकी कॉर्निया का सफल ऑपरेशन किया। जिसके बाद दोनों कॉर्निया को आंख अस्पताल के आई बैंक में सुरक्षित रख दिया गया। संस्था के प्रवक्ता विकास अग्रवाल ने बताया कि मनोहर लाल गुप्ता की आंखें दो अन्य जरूरतमंदों को निशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।