फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकायों में बढ़ेे 3695 हजार मतदाता

विज्ञापन
विज्ञापन
निकायों में बढ़ेे 3,695 हजार मतदाता
विज्ञापन

- मतदाता सूची का हुआ प्रकाशन
सीतापुर। जिले की छह पालिका और पांच पंचायतों की मतदाता सूची का मंगलवार को फाइनल प्रकाशन कर दिया गया। यहां की सभी निकायों में 3,695 हजार मतदाता बढ़े है। अंतिम प्रकाशन से पहले यहां 4,10,823 मतदाता थे पर पुनरीक्षण के बाद इनकी संख्या 4,14,518 हो गई है। मालूम हो कि सीतापुर जनपद में ग्यारह निकाय हैं इनमें छह पालिका और पांच पंचायतें शामिल हैं। यहां की सभी निकायों में 4,10,823 मतदाता थे। पर नए निकायों का पंचवर्षीय कार्यकाल जुलाई माह में खत्म हो रहा है। नए पंच वर्षीय कार्यकाल के गठन के लिए मतदाता सूचियों को दुरुस्त करने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। आयोग के फरमान पर अभी हाल में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान चलाया गया था। प्रदेश सरकार की ओर से नगर निकाय चुनाव को आगे बढ़ाने के साथ निकाय चुनाव की तैयारी धीमी हो गई थी। मतदाता सूची के फाइनल प्रकाशन किए जाने के कार्य की तिथि को आयोग ने आगे बढ़ा दिया था। इस अभियान में आए आवेदनों की जांच प्रक्रिया अपनाई गई। जांच के बाद मंगलवार को मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। आंकड़ों के मुताबिक 11 निकायों नगरपालिका बिसवां, लहरपुर, मिश्रिख, खैराबाद, महमूदाबाद, सीतापुर, नगर पंचायत हरगांव, पैंतेपुर, महोली, सिधौली, तंबौर में 3,695 हजार मतदाता बढ़े हैं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विराग गुप्ता ने बताया आयोग के निर्देशों के क्रम में मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया हैं।
बाक्स
यह हैं आंकड़े
वर्ष 2016 के मतदाता- 4,10,823
वर्ष 2017 के मतदाता-4,14,518
कुल मतदात स्थल-525
कुल मतदान केंद्र-152
वार्ड-222
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें