सीतापुर। डीएम के अनुमोदन के बाद कई वर्षों से एक ही तहसील में कार्यरत 19 लेखपालों का तबादला एडीएम नीतीश कुमार सिंह ने किया है। सदर तहसील से लेखपाल प्रेमचंद्र को बिसवां, विनीत सिंह को मिश्रिख, संजय कुमार नाग को महमूदाबाद और सुनेंद्र वर्मा का बिसवां तबादला किया गया है।
मिश्रिख से धीरेंद्र मणि शुक्ला को सीतापुर, नृपेंद्र सिंह यादव को लहरपुर, महोली से कमल कुमार वर्मा को बिसवां, बिसवां से दीपक कुमार को सीतापुर, रामकुमार यादव को लहरपुर, राजेश कुमार को लहरपुर, रामदास को मिश्रिख, महमूदाबाद से रामनाथ को मिश्रिख, ललित मौर्या को सिधौली, ललित वर्मा को सिधौली और तहसील लहरपुर से लेखपाल अनिल कुमार यादव को महमूदाबाद, प्रदीप कुमार वर्मा को मिश्रिख, उमेश श्रीवास्तव को बिसवां तहसील में तैनात किया गया है।