फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण से नदारद मिले 19 प्रशिक्षु

Fri, 26 Jun 2015 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशिक्षु शिक्षक सैद्धांतिक प्रशिक्षण में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। बिना बीआरसी को सूचित किए गायब हो रहे हैं। इसका खुलासा जिला समन्वयक प्रशिक्षण के औचक मुआयने में हुआ।
विज्ञापन


मुआयने में 19 प्रशिक्षु नदारद मिले। इसके अलावा टीएलएम व विषयवस्तु सामग्री का प्रयोग होते नहीं मिली। जिस पर प्रशिक्षुओं से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
प्राइमरी विद्यालय में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। पहले चरण में चयनित हुए शिक्षकों का तीन माह का सैद्धांतिक प्रशिक्षण ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर चल रहा है।

प्रशिक्षण की हकीकत जानने के लिए जिला समन्वयक प्रशिक्षण डॉ.वीपी सिंह ने बुधवार को कसमंडा बीआरसी का औचक मुआयना किया। कसमंडा के प्रशिक्षुओं को उच्च प्राथमिक विद्यालय कमलापुर में प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रशिक्षण में 228 प्रशिक्षु पंजीकृत हैं। जिसमें 209 उपस्थित मिले। जबकि 19 गैरहाजिर मिले। जिसमें 14 महिला व 5 पुरुष प्रशिक्षु शामिल हैं। जिसमें पांच प्रशिक्षुओं के आवेदन मिले। जबकि शेष प्रशिक्षुओं की कोई जानकारी नहीं मिली।  जिस पर बीएसए ने गैरहाजिर प्रशिक्षुओं से स्पष्टीकरण मांगा गया है। 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें