फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पुनरीक्षण में फेल हुए 1.84 लाख मतदाता, भेजी जाएगा नोटिस

Tue, 06 Jan 2026 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के बाद मंगलवार कोे कच्ची मतदाता सूची का प्रकाशन जिला निर्वाचन कार्यालय, तहसीलों, मतदान केंद्रों व मतदेय स्थलों पर किया गया। इस पुनरीक्षण अभियान में मैपिंग में 1.84 लाख मतदाता फेल हुए हैं। इनका मिलान वर्ष 2003 की मतदाता सूची से नहीं हो सका है। इन सभी मतदाताओं को नोटिस भेजी जाएगी।
विज्ञापन

एडीएम नीतिश सिंह ने बताया कि बुधवार से मतदाता इसके सापेक्ष 6 फरवरी तक दावे और आपत्तियां प्रस्तुत कर सकेंगे। इस अवधि में कोई भी पात्र व्यक्ति फार्म-6 (घोषणा पत्र सहित) भरकर दावा कर सकता है। इसी प्रकार फार्म-7 भरकर नाम कटवाने की कार्यवाही करा सकते हैं। बताया कि यह प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से आयोग के मोबाइल एप ईसीआई नेट या वोटर हेल्पलाइन एप और वेबसाइट https://voters.eci.gov.in के माध्यम से भी कर सकते हैं। अनंतिम सूची जिले के डीईओ पोर्टल https://sitapur.nic.in/deositapur/ पर उपलब्ध है। इस पर जाकर मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में देख सकते हैं। यह सूची राजनैतिक दलों को प्राप्त करवा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें