फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांजर के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
रेउसा के ग्वारी में खुलेगा जीआईसी, आईटीआई, बिसवां के कामियाबपुर में कन्या डिग्री कॉलेज भी
विज्ञापन

सीतापुर। गांजरी क्षेत्र के बालक-बालिकाओं को उच्च व तकनीकी शिक्षा के लिए दूरदराज के संस्थानों में जाना नहीं पड़ेगा। उन्हें यह सुविधाएं खुद के इलाके में मिलेगी। विधायक की पहल पर प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत ब्लॉक रेउसा के ग्वारी में राजकीय इंटर कॉलेज व राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान खुलेगा। जबकि बिसवां के कामियाबपुर में कन्या महाविद्यालय की स्थापना होगी।

इन संस्थानों की स्थापना के लिए प्रशासन ने जमीनों का चयन कर लिया है। सीतापुर जिले में लहरपुर, बिसवां और महमूदाबाद तहसीलें गांजरी इलाके के नाम से ख्यातिलब्ध है। कारण यह है कि यहां पर वर्षा और बैराजों से छोड़ा गया पानी हर बरस तबाही मचाता है।
विज्ञापन


इस लिहाज से ये इलाके शिक्षा और आर्थिक दृष्टि से काफी पिछड़े हुए हैं। गांजरी इलाके में विद्यार्थियों के लिए कोई बेहतर शिक्षण संस्थान नहीं है। जिससे यह लोग वहां पर बेहतर शिक्षा अर्जित कर सकेंगे। यहां के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा पाने के लिए दूरदराज के संस्थानों को जाना पड़ता है।

खास बात तो यह है कि कई किमी दूरी पर शिक्षण होने की वजह से छात्राएं बीच में ही पढ़ाई छोड़कर घरों में बैठ जाती हैं। इसे देखते हुए स्थानीय लोगों द्वारा काफी समय से उच्च शिक्षा के संस्थान की स्थापना की मांग की जा रही थी। साथ ही लोगों ने क्षेत्रीय विधायक ज्ञान तिवारी से भी नए कॉलेजों की स्थापना कराने की मांग की थी।

इस पर उन्होंने इलाके में एक इंटर कॉलेज, बालिका डिग्री व एक तकनीकी संस्थान खोलने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री को दिया था। इस पर काफी समय से प्रशासन जमीन तलाशनें की जुगत में लगा था। अब तहसील प्रशासन ने इन संस्थानों की स्थापना के लिए भूमि का चयन कर लिया है।

रेउसा ब्लॉक के ग्वारी में माध्यमिक शिक्षा के लिए राजकीय इंटर कॉलेज खुलेगा। जबकि तकनीकी शिक्षा के लिए यहीं पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की भी स्थापना की जाएगी। इसके अलावा बालिकाओं की उच्च शिक्षा के लिए प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत अल्पसंख्यक बाहुल्य विकासखंड बिसवां के कामियाबपुर में राजकीय बालिका महाविद्यालय की स्थापना होगी।
विज्ञापन


इसके लिए यहां पर जमीन का चयन भी कर लिया है। यह जमीन बिसवां-सीतापुर मार्ग बिसवां से तीन किमी. की दूरी पर स्थित है। जमीनों का चयन कर तहसील प्रशासन ने प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो जल्द ही गांजरी इलाके में नए शिक्षण संस्थानों के भवन का निर्माण शुरू हो जाएगा।

चयनित कर ली गईं जमीनें
बिसवां तहसील में नए तीन शिक्षण संस्थानों की स्थापना होनी है, इसके लिए जमीनों का चयन कर लिया गया है। प्रस्ताव शासन को भेजे जा रहे हैं।
-शशिभूषण राय, एसडीएम बिसवां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें