फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की भिंडत में महिला समेत दो की मौत, तीन जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिश्रिख-सिधौली मार्ग पर रूपपुर मोड़ के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

मिश्रिख (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में सिधौली-मिश्रिख मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आननफानन सभी घायलों को स्थानीय नागरिकों व पुलिस ने सीएचसी पहुंचाया।

यहां पर घायलों की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल भेज दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। कोतवाली क्षेत्र के केसरीपुर के रहने वाले विनोद अपनी पत्नी विनोदनी (30) के साथ गांव वापस जा रहे थे।
विज्ञापन


उधर, पंकज (32) पुत्र कृष्ण कुमार निवासी सरांय बीबी गांव के ही छोटक्के व एक अज्ञात युवक के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। मिश्रिख-सिधौली मार्ग पर रूपपुर मोड़ के पास दोनों बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में विनोदनी व पंकज की मौत हो गई। जबकि विनोद, छोटक्के व एक अज्ञात गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


हादसा देख स्थानीय नागरिकों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें