डीएम ने अफसरों को लगाई जमकर फटकार
सीतापुर। जिलाधिकारी ने बुधवार को पावर कॉर्पोरेशन की योजनाओं की समीक्षा की। इस बैठक में कई अधिकारी योजनाओं की प्रगति की सही जानकारी नहीं दे पाए। इस पर डीएम ने जमकर फटकार लगाई। अगली बैठक में आंकड़ों के साथ आने की नसीहत दी।
डीएम शीतल वर्मा ने सौभाग्य योजना सहित पावर कॉर्पोरेशन की कई योजनाओं की समीक्षा की। जिसमें उन्होंने अफसरों से योजना की प्रगति जानी तो कई अधिकारी अपने इलाके की प्रगति नहीं बता सकें। इस पर डीएम ने अफसरों की जमकर फटकार लगाई।
अगली बैठक में ग्रामीण स्वराज अभियान व सौभाग्य योजना में नए कनेक्शन, दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत गांवों के विद्युतीकरण, उपकेंद्रवार लाइन लॉस, बिजली चोरी के प्रकरण, एलईडी वितरण की सूचना, नए संयोजनों का नियमितीकरण आदि की जानकारी लेकर आने की सख्त नसीहत दी। इस अवसर पर अधिशाषी अभियंता अनिल श्रीवास्तव, एसडीओ रवि कुमार आदि अफसर मौजूद रहे।