फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से घर व दीवार ढही, पिता व पुत्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रेउसा/ सिधौली (सीतापुर)। जिले में रुक-रुककर हो रही बारिश से घर व दीवार ढहने का सिलसिला जारी है। बुधवार को रेउसा क्षेत्र में बारिश के चलते दीवार समेत टिनशेड गिर गया। इससे टिनशेड के नीचे मौजूद पिता-पुुत्र जख्मी हो गए। घायल पुत्र को नाजुक हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन


दूसरी तरफ सिधौली क्षेत्र में छह घर ढहे हैं। हालांकि इन घरों में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। रेउसा के ग्राम बभनावा निवासी छोटू (35) व उसका पुत्र विवेक कुमार (2) बुधवार को टिनशेड के नीचे बैठा था। बताते हैं कि उसी दौरान तेज बरसात होने लगी। बरसात के दौरान ही अचानक टिनशेड दीवार समेत गिर गया।

इससे पिता-पुत्र दब गए। दीवार गिरने की धमक सुनते ही ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे और उन्होंने कड़ी मशक्कत से मलबा हटाकर पिता-पुत्र को बाहर निकाला। लेकिन तब तक दोनों गंभीर रूप से घायल हो चुके थे। परिवारीजनों ने घायल पिता-पुत्र को आननफानन कस्बे की सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन


यहां पर डॉक्टरों ने बच्चे की हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां पर डॉक्टरों ने उसकी हालत चिंताजनक बताई है। उधर, सिधौली के बाड़ी के मोहल्ला बरगदा निवासी शराफत की कोठरी बारिश के कारण छत समेत ढह गई।

इसी मोहल्ले के अफसर अली, सफ्फान और सलाम के कमरे ढह गये। मोहल्ला टेढ़ी बाजार में मौलाना इकबाल की कोठरी छत सहित ढह गई। इसी मोहल्ले में फजल के घर की मिट्टी दीवार ढह गई। गनीमत यही रही कि हादसों के दौरान इन घरों में कोई मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें