फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी व बारिश में गिरी दीवार, युवक की मौत, किशोर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तम्बौर थाना क्षेत्र के हैठा गांव में हुआ हादसा
विज्ञापन

तम्बौर (सीतापुर)। तम्बौर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह आंधी व बारिश के दौरान एक घर की दीवार गिर गई। इससे मेहमानी में आए कानपुर के युवक की दबकर मौत हो गई। जबकि गृहस्वामी का पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल किशोर को नाजुक हालत में ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।

कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम नरपति नगर करही फेस-1 निवासी उदित कुमार (28) की बहन रामपति तम्बौर थाना क्षेत्र के हैठा गांव निवासी योगराज को ब्याही है। उदित अपनी बहन के घर आया था। शुक्रवार की सुबह उदित अपने भांजे योगराज के पुत्र रामजी (16) के साथ घर के करीब ही खड़ा था।
विज्ञापन


बताते हैं कि उसी दौरान तेज आंधी-बारिश आ गई। हवा का झोंका इस कदर तेज था कि योगराज के घर की दीवार गिर गई। इससे दीवार के करीब खड़े उदित व रामजी दब गए। यह हादसा देख ग्रामीण मदद को दौड़े और उन्होंने कड़ी मशक्कत से मलबा हटाकर दबे हुए लोगों को बाहर निकाला। तब तक उदित व उसका भांजा रामजी गंभीर रूप से घायल हो चुके थे।

परिवार के सदस्य दोनों घायलों को लेकर जिला अस्पताल भागे लेकिन रास्ते में उदित ने दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल रामजी की हालत नाजुक देख उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। जहां पर रामजी की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

मृतक युवक के पिता की चार दिन पहले हुई थी मौत
हैठा गांव में सबसे दुखद पहलू यह है कि शुक्रवार को दीवार गिरने से जिस युवक की मौत हो हुई है। उसके पिता की चार दिन पहले मृत्यु हो गई थी। करीब एक माह पूर्व उदित हैंठा गांव में आया था। यहां पर बीमारी के चलते 3 जून को उसके पिता गणेश शंकर की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


उसकी मौत की खबर सुनकर ही उदित हैंठा गांव पहुंचा था। दुर्भाग्य देखिये, जहां चार दिन पहले पिता की मौत हुई। वहीं शुक्रवार को हादसे की चपेट में आकर पुत्र भी जान गंवा बैठा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें