फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टोव की टंकी फटी,झुलसकर युवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। महोली कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार की सुबह एक घर में खाना पकाते समय स्टोव की टंकी फट गई। इस हादसे में एक युवती आग की चपेट में आकर झुलस गई। परिवारीजनों ने आननफानन उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


महोली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पाल्हापुर बालकराम की पुत्री सोनी देवी (19) गुरुवार को घर में स्टोव पर खाना पका रही थी। इसी दरम्यान अचानक स्टोव की टंकी फट गई। इससे तेल फैल गया और वहां आग भड़क गई। देखते ही देखते खाना बना रही सोनी आग की चपेट में आ गई।

चीख सुनते ही परिवार के सदस्य दौड़कर मौके पर पहुंचे और उन्होंने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। तब तक सोनी बुरी तरह झुलस चुकी थी। परिवार के सदस्यों ने आननफानन सोनी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें