फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रीता बहुगुणा जोशी आज सीतापुर में

विज्ञापन
विज्ञापन
रीता बहुगुणा जोशी आज सीतापुर में
विज्ञापन

सीतापुर(ब्यूरो)। परिवार कल्याण व पर्यटन विभाग की मंत्री प्रो. रीता बहुगुणा जोशी सोमवार को सीतापुर आ रही हैं। सबसे पहले वे जिले के गांजरी इलाके में पहुंचेगी। सीएमओ डॉ. हरगोविंद सिंह ने बताया कि रेउसा क्षेत्र के मारू बेहड़ कस्बे में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री मारू बेहड़ पहुंचकर स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ करेंगी। स्वास्थ्य मेले में वे स्वास्थ्य सेवाओं को भी देखेंगी। इसके बाद मंत्री बाढ़ व कटान प्रभावित क्षेत्र का दौरा भी करेंगी। वे काशीपुर, मल्लापुर, कम्हरिया, शेखूपुर, गोलोक कोडऱ क्षेत्र में पहुंचकर बाढ़ व कटान प्रभावित लोगों से मिलेंगी। बाढ़ व कटान से लोगों को कैसे बचाया जा सके, इस बारे में चर्चा करेंगी। सेवता विधायक ज्ञान तिवारीे ने बताया कि गांजरी क्षेत्र पर हर वर्ष घाघरा व शारदा नदी कहर बरपाती है। इससे बचाव के लिए कैबिनेट मंत्री गांजरी क्षेत्र में पहुंच रही है। गांजर के बाद कैबिनेट मंत्री बिसवां में भी एक बैठक करेंगी। इसके बाद जिला मुख्यालय पर पहुंचेगी। यहां पर वे जिला पंचायत गेस्ट हाउस में बैठक करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें