फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई के डर से 1800 राशन कार्ड हुए सरेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शासन की सख्ती के बाद अपात्र राशन कार्ड धारकों में खलबली मची है। कार्रवाई के डर से जिले के करीब 1800 अपात्रों ने कार्ड पूर्ति विभाग को समर्पित कर दिए हैं। यह कार्रवाई अभी चल रही है। जिले में आठ लाख 91 हजार 447 राशन कार्ड बने हैं। बड़ी संख्या में अपात्र लोग कोटे की दुकानों से राशन प्राप्त कर रहे हैं। इससे पात्र गरीब भटक रहे हैं। उन्हे राशन कार्ड ही मुहैया नहीं हो सका। विभाग के जिम्मेदारों की लापरवाह कार्यशैली से अपात्रों के राशन कार्ड बनाए गए। सत्यापन प्रक्रिया में भी सिस्टम के जिम्मेदारों ने अपात्रों का साथ दिया।
विज्ञापन

अब जब इसकी गूंज शासन तक पहुंची है तो हड़कंप मचा है। पहले तो तीन लाख से अधिक का धान व गेहूं बेचने वाले सदस्यों की पहचान आधार से करके उनकी जांच कराकर राशन कार्ड निरस्त किए गए। इसके बाद अपात्रों को स्वयं राशन कार्ड समर्पित करने का मौका दिया गया है। यदि वह ऐसा नहीं करते हैं तो उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई भी हो सकती है। अपात्रों द्वारा स्वयं राशन कार्ड पूर्ति विभाग को समर्पित किए जा रहे हैं। अब तक करीब 1800 कार्ड समर्पित किए गए हैं।
इन्हें निर्धारित प्रक्रिया से निरस्त किया जा रहा है। अवैधानिक ढंग से राशन प्राप्त कर रहे लोगों के द्वारा कार्रवाई के डर से राशन कार्ड समर्पित किए जा रहे हैं। जिला पूर्ति अधिकारी संजय कुमार प्रसाद ने बताया कि विभिन्न कारणों का उल्लेख करते हुए अपात्रों द्वारा राशन कार्ड स्वत: समर्पित किए जा रहे हैं। संबंधित लाभार्थी द्वारा इसका उल्लेख किया जा रहा है। जो अपात्र स्वत: राशन कार्ड समर्पित करेंगे, उनके विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
कुल राशन कार्ड 8,91,447
ग्रामीण क्षेत्र की संख्या 8,11,104
शहरी क्षेत्र की संख्या 80,343
समर्पित राशन कार्ड 1800
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें