सिधौली/सीतापुर। प्राथमिक शिक्षक संघ की सिधौली ब्लॉक इकाई ने शिक्षकों की लंबित मांगों के निस्तारण को लेकर बुधवार को बीईओ को ज्ञापन सौंपा। अध्यक्ष पीयूष राठौर ने मांग किया कि शिक्षिकाओं के प्रसूतावकाश, बाल्य देखभाल अवकाश स्वीकृति की पारदर्शी व निष्पक्ष व्यवस्था लागू की जाए।
पंचायती राज विभाग द्वारा विद्यालयों में कराए गए विकास कार्यों व मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता का उत्तरदायी शिक्षकों को न ठहराया जाए। प्रेरणा एप के प्रयोग के लिए टेबलेट वितरण किया जाए। इस दौरान 18 प्रभारी प्रधानाचार्यों ने अपने अतिरिक्त कार्यभार बीईओ को पत्र देकर लौटा दिया। इस अवसर पर मंत्री मनोज शुक्ल, उमेश सिंह, सौरभ सिंह आदि मौजूद रहे।