फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से 18 लाख कैश पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरगांव (सीतापुर)। आदर्श आचार संहिता लगने के बाद से ही सक्रिय हुई स्टेटिक मजिस्ट्रेट की टीम की कार्रवाई लगातार जारी है। टीमें चुनाव के मद्देनजर आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखते हुए चेकिंग कर रही हैं। रविवार को हरगांव इलाके में कार से जा रहे लोगों के पास से टीम ने करीब 18 लाख रुपये बरामद किए। पुलिस ने कैश को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। टीम का कहना है कि पैसों से संबंधित जानकारी देने पर रुपये वापस कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

रविवार को हरगांव इलाके में सीतापुर-लखीमपुर मार्ग पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस व एफएसटी की टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी। 50 हजार से अधिक का कैश इस समय लेकर चलने पर टीम रोककर पूछताछ कर रही है। इसी दौरान लखीमपुर की ओर से आ रही एक कार को टीम ने रोक लिया। तलाशी के दौरान कार में रखे एक बैग से टीम ने 18 लाख रुपये की नकदी बरामद की है।
स्टेटिक मजिस्ट्रेट प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस बल व एफएसटी टीम के साथ कस्बे में वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान लखीमपुर की ओर से आई एक कार की तलाशी ली गई। कार में तीन बैग बरामद हुए। इनमें एक बैग में कपड़े, दूसरे बैग में खाने का सामान था, जबकि तीसरा बैग नोटों से भरा हुआ मिला। नोटों की गिनती करने पर बैग से 18 लाख की नकदी मिली।
विज्ञापन

बताया कि कार सवार रघुनाथ अग्रवाल, संतोष अग्रवाल व दीपक अग्रवाल लखीमपुर के निवासी हैं। पैसों को लेकर पूछताछ करने पर रघुनाथ अग्रवाल ने बताया कि महोली-हरगांव मार्ग पर पड़ने वाले महजिद गांव के निकट उनका गन्ना क्रेसर है, जहां पर किसानों से गन्ना की नकद खरीद की जाती है। किसानों को भुगतान करने के लिए शनिवार को उनके साथी रजत अग्रवाल ने यह रकम पीएनबी लखीमपुर से निकाली थी। हालांकि, टीम को व्यापारी की इस बात पर यकीन नहीं है।
एसओ हरगांव ब्रजेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले की सूचना आयकर विभाग को दी है। इसके साथ ही पुलिस भी मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुटी है। बरामद पैसों से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने पर रुपये वापस कर दिए जाएंगे। अगर सही जानकारी नहीं दी जाती है तो रुपये जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें